विधायक प्रमोद शर्मा ने छोड़ा जनता कांग्रेस का साथ...
बोले-अमित जोगी के साथ मेरे विचार नहीं मिल रहे थे, उन्हें शुभकामनाएं, जो करें अच्छा करें

रायपुर ।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा वर्तमान में बलौदाबाजार से विधायक हैं। शर्मा ने बताया- अमित जोगी के साथ मेरे विचार नहीं मिल रहे थे। इसलिए मैंने यह फैसला लिया। मगर मेरी अमित जोगी को शुभकामनाएं हैं, जो करें अच्छा करें।
शर्मा ने कहा-अब मैं स्वतंत्र हूं, वजह पूछे जाने पर शर्मा ने कहा-वैचारिक मतभेदों के वजह से मैंने इस्तीफा दिया, जब तक अजीत जोगी जी थे। पार्टी में सब कुछ ठीक था। अब आ रही परेशानियों की वजह से हम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को भेज दिया है।
एक दिन पहले ही किया था ऐलान
एक दिन पहले ही मीडिया से चर्चा के दौरान पार्टी छोडने की बात खुद विधायक शर्मा ने कही थी। उन्होंने कहा था-अब जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन है, विधानसभा का सत्र समाप्त होते ही पार्टी से इस्तीफा दें दूंगा। किस पार्टी में जाएंगे, पूछे जाने पर कह- देखते हैं। हुआ भी ऐसा ही, सत्र खत्म होने के बाद शर्मा ने अपना त्याग पत्र दे दिया है।
किस दल में जाएंगे प्रमोद शर्मा
प्रमोद शर्मा की भाजपा में शामिल होने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक शर्मा ने फिलहाल तय नहीं किया है। शर्मा भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियां के संपर्क में हैं। शर्मा जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं के रुझान को समझ कर वह यह तय करेंगे कि किस पार्टी से मैं शामिल होना है।
अमित जोगी के खिलाफ खुलकर बोलने लगे थे शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी इस समय पार्टी के अध्यक्ष हैं। अमित के साथ प्रमोद शर्मा की लड़ाई 10 महीने पहले खुलकर सामने आई थी। तब पार्टी विरोधी होने की बात कहकर जनता कांग्रेस के एक और विधायक धर्मजीत सिंह को निकाल दिया गया था। उस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा- पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है तो निकाल दे। मैं पूरी तरीके से धर्मजीत सिंह के साथ में हूं। अमित जोगी जी जो बाथरूम में बैठकर इस प्रकार का फैसला ले रहे हैं, वह नाजायज है। गलत है।
पार्टी में अब सिर्फ एक विधायक
2018 के विधानसभा चुनाव में JCCJ ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया। इस गठबंधन ने 7 सीटें जीतीं, जिसमें से पांच अकेले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पास थी। कई सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। मई 2020 में अजीत जोगी का निधन हो गया।
उसके बाद खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने वापस कांग्रेस में लौटने की कोशिश की, लेकिन धर्मजीत सिंह को नहीं साध पाए। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का भी निधन हो गया। इसके बाद पार्टी में केवल तीन विधायक रह गए, जो थे धर्मजीत सिंह, प्रमोद शर्मा और रेणू जोगी। अब जो हालात हैं, जनता कांग्रेस एक मात्र विधायक ही इस पार्टी में बची हैं।