आरंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव की बात सामने आई
नगर के श्याम बाजार निवासी एक युवक ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आरंग। नगर के श्याम बाजार निवासी एक युवक ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान तारकेश्वर साहू, पिता पूना राम साहू, निवासी श्याम बाजार, आरंग के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों को युवक के फांसी लगाने की जानकारी हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर आरंग पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया तथा पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Live24Newscg