इसराइली हवाई हमले में मारे गए ईरान के ताकतवर नेता लारिजानी

लारिजानी इसराइली हवाई हमले में मारे गए। इस घटना के बाद ईरान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व ने इसराइल और अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने लारिजानी की हत्या का निर्णायक बदला लेने की कसम खाई है।

इसराइली हवाई हमले में मारे गए ईरान के ताकतवर नेता लारिजानी

तेहरान । ईरान ने मंगलवार को अपनी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के सचिव और वरिष्ठ नेता अली लारिजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। लारिजानी इसराइली हवाई हमले में मारे गए। इस घटना के बाद ईरान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व ने इसराइल और अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने लारिजानी की हत्या का निर्णायक बदला लेने की कसम खाई है।

एक आधिकारिक बयान जारी कर हातामी ने कहा कि सही समय और सही जगह पर, अपराधी अमेरिका और खून के प्यासे ज़ियोनिस्ट शासन (इसराइल) को एक ऐसा निर्णायक जवाब दिया जाएगा जो दूसरों के लिए सबक बने। उन्हें अपने किए पर पछतावा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लारिजानी और अन्य शहीदों की मौत का बदला लिया जाएगा। ईरान की मुख्य सेना से अलग एक शक्तिशाली सैन्य संगठन, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने लारिजानी की मौत की पुष्टि के तुरंत बाद कार्रवाई का दावा किया है।

आईआरजीसी ने कहा है कि उसने लारिजानी की मौत के बदले में मध्य इसराइल पर पहले ही मिसाइलें दाग दी हैं। अली लारिजानी ईरान के एक बेहद प्रभावशाली और वरिष्ठ नेता थे, जो देश की विदेश और सुरक्षा नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उनकी मौत ने क्षेत्र में एक बड़े युद्ध के खतरे को बढ़ा दिया है। इसराइल ने पहले ही लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था, जिसे अब ईरान ने भी स्वीकार कर लिया है।