जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग के 28 विद्यार्थियों का चयन।

गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया ।

जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग के 28 विद्यार्थियों का चयन।

आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के विद्यार्थियों का चयन आगामी जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शतरंज, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो एवं फुटबॉल की बालक-बालिका श्रेणियों में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शतरंज अंडर-17 में सुयश देवांगन एवं यशस्वी सिंह, क्रिकेट अंडर-14 में समर प्रताप यदु, निखिल पटेल एवं आउ चंद्राकर, अंडर-17 में मान साहू, आदित्य चंद्राकर, हर्षित साहू एवं लक्ष्य चेलक तथा अंडर-19 में पृथ्वीराज साहू एवं नीतिज्ञ शर्मा का चयन हुआ है।
इसी प्रकार खो-खो अंडर-14 में हर्षिता धुरंधर, कबड्डी अंडर-14 में विवेक साहू एवं डेविड प्रजापति ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है।
फुटबॉल अंडर-14 में पेमेश निषाद, कनिष्क बिसेन, डेविड प्रजापति, आदित्य राजपूत, बृजेश साहू, हर्षित साहू, वरुण साहू एवं श्रीवांश वर्मा, जबकि अंडर-17 में रुद्रांश दास, शुभ गुप्ता, लक्ष्य प्रताप साहू एवं यादित्य कुमार साहू का चयन हुआ है। अंडर-19 फुटबॉल में चिराग सोनवानी एवं कार्तिक यादव तथा ताइक्वांडो अंडर-19 में भावेश साहू जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, एकेडमिक प्रभारी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई है।