सावन के अंतिम सोमवार पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक
पं. दीनदयाल कॉलोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया।
आरंग। पं. दीनदयाल कॉलोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर कार्यकारिणी के नेतृत्व एवं जागृति महिला समिति के सहयोग से भगवान शिव का विधिवत पूजन, दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। इस दौरान कॉलोनीवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं आरोग्य की कामना की गई।
पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक कर परिवार एवं समाज की मंगलकामना की। आयोजन के चलते मंदिर परिसर सहित पूरी कॉलोनी में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में जागृति महिला समिति की ओर से सीमा शर्मा, साधना सिंह ठाकुर, केशर द्विवेदी, शिखा चंद्राकर, मानकी चंद्राकर, दीप्ति शर्मा, गायत्री चंद्राकर, रत्ना चंद्राकर, श्वाति जसवाल, रीना चंद्राकर, रीतिका मिश्रा, चमेली साहू, लक्ष्मी साहू, पूर्णिमा वर्मा, रानी देवांगन, किरण साहू, ज्ञानेश्वरी साहू, माया चंद्राकर, गायत्री ध्रुव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
वहीं मंदिर कार्यकारिणी से मदनलाल साहू, रोशन चंद्राकर, अनिल सिंह ठाकुर, द्वारिका चंद्राकर, आशीष जसवाल, भोलाराम निषाद एवं नरेंद्र साहू सहित अनेक सदस्य और कॉलोनीवासी शामिल हुए।
सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की प्रार्थना की।
Live24Newscg