धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर में जश्न
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और संगठनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और संगठनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने "छात्र एकता जिंदाबाद" के नारे लगाए, राष्ट्रगान गाया और NEET पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि यह सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे की बात नहीं है, बल्कि छात्रों के आंदोलन की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी और जवाबदेही तय करनी होगी तथा दो अन्य मंत्रियों के इस्तीफे की भी मांग की।
अभिजीत दीपके ने कहा कि जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन दबने वाला नहीं है और जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करे
Live24Newscg