साइबर ठगी से बचने पुलिस ने किया जागरूक, OTP और UPI पिन साझा न करने की अपील
साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।
आरंग। डिजिटल युग में इंटरनेट और ऑनलाइन लेन-देन का उपयोग बढ़ने के साथ साइबर अपराध के मामले भी सामने आ रहे हैं। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने आम जनता को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार साइबर ठगी के मामलों में ठग बैंक अधिकारी बनकर OTP, CVV, पासवर्ड और KYC के नाम पर गोपनीय जानकारी मांग सकते हैं। इसके अलावा लॉटरी, इनाम, नौकरी, सस्ता लोन या अन्य आकर्षक ऑफर के नाम पर संदिग्ध लिंक भेजकर ठगी की जा सकती है।

इन तरीकों से होती है साइबर ठगी
OTP/KYC फ्रॉड: बैंक अधिकारी बनकर OTP, CVV या अन्य बैंकिंग जानकारी मांगना।
लिंक फ्रॉड: लॉटरी, इनाम, नौकरी या लोन का झांसा देकर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करवाना।
सोशल मीडिया फ्रॉड: फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर परिचितों से पैसे मांगना।
OLX/UPI फ्रॉड: सामान खरीदने-बेचने के बहाने ठगी करना या QR कोड स्कैन करवाकर खाते से रकम निकालना।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
OTP, UPI PIN, CVV और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
बैंक या कोई अधिकृत संस्था फोन पर आपका OTP या UPI PIN नहीं मांगती।
अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें।
AnyDesk, QuickSupport जैसे रिमोट-एक्सेस एप किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें।
किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन करने से पहले पूरी तरह जांच करें।
सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी परिचित के नाम से पैसे मांगने पर पहले फोन करके पुष्टि करें।
फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट में 2-Step Verification चालू रखें।
पुलिस ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि लालच और डर साइबर ठगों के प्रमुख हथियार हैं। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर बिना जांचे भरोसा न करें।

ठगी होने पर तुरंत करें ये काम
यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें और नजदीकी थाने में भी सूचना दें।
साइबर ठगी के मामलों में जितनी जल्दी शिकायत

Live24Newscg