RTE प्रवेश का अंतिम मौका: 22 जुलाई से शुरू होगा तीसरा चरण, 27 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया
शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा एवं अंतिम चरण 22 जुलाई से शुरू होगा।
रायपुर। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा एवं अंतिम चरण 22 जुलाई से शुरू होगा। इस चरण में केवल वे पात्र बच्चे आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें पहले और दूसरे चरण में प्रवेश नहीं मिल पाया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, 21 जुलाई को निजी स्कूलों में उपलब्ध रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई से 5 अगस्त तक अभिभावक RTE पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर 10 से 14 अगस्त के बीच लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों का संबंधित निजी स्कूलों में 17 से 25 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 27 अगस्त तक RTE के तहत प्रवेश की पूरी प्रक्रिया हर हाल में पूर्ण कर ली जाए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि तीसरे एवं अंतिम चरण में केवल उन्हीं पात्र बच्चों को आवेदन का अवसर मिलेगा, जिन्हें पूर्व के चरणों में प्रवेश नहीं मिल सका था।
Live24Newscg