मंदिर हसौद में जिला स्तरीय अंडर-17 शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

मंदिर हसौद में जिला स्तरीय अंडर-17 शालेय बालक क्रि केट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मंदिर हसौद में जिला स्तरीय अंडर-17 शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
धरसींवा की टीम बनी विजेता, आरंग ने हासिल किया उपविजेता का स्थान

आरंग मंदिर हसौद। मंदिर हसौद में जिला स्तरीय अंडर-17 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस स्कूल मंदिर हसौद की प्रेमशिला एक्का ने की। इस अवसर पर पार्षद एकता मिश्रा, प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा तथा आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में रायपुर जिले के अभनपुर, धरसींवा, तिल्दा एवं आरंग विकासखंड की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद धरसींवा विकासखंड की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि आरंग विकासखंड की टीम उपविजेता रही।
आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का संयोजन विकासखंड सहायक खेल अधिकारी एवं सचिव ओंकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में श्री टेंभुकर, रवि धनगर, विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर, प्रियल साहू, अमित बंजारे तथा आरंग क्रिकेट क्लब से अश्वनी रात्रे सहित आयोजन समिति के सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे।