सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, आरंग में अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न
पठन-पाठन में बच्चों की प्रगति को लेकर अभिभावकों ने रखी समस्याएं, आचार्यों ने बेहतर परिणाम के लिए दिए सुझाव


आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, आरंग में अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
इस दौरान अभिभावकों ने भैया-बहनों के पठन-पाठन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। विषयों को समझने में होने वाली कठिनाइयों के साथ ही बच्चों द्वारा घर पर माता-पिता की बात नहीं मानने तथा नियमित पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।


विद्यालय के आचार्यों ने बच्चों के बेहतर शैक्षणिक परिणाम के लिए आवश्यक तैयारियों और अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की। विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक राजेश साहू ने कहा कि अभिभावक बच्चों के लिए नियमित रूप से समय निकालकर उनका गृहकार्य करवाएं और विभिन्न विषयों की घर पर तैयारी में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट परिणाम के लिए आचार्यों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बच्चों की पढ़ाई पर घर में विशेष ध्यान देने से उनकी शैक्षणिक प्रगति बेहतर हो सकती है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य कौशल चंद्राकर भी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्राचार्य गोविन्द साहू ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।