गांधी स्कूल में भक्तिमय माहौल में महाआरती, भगवान गणेश को अर्पित किया छप्पन भोग
गणेशोत्सव के अवसर पर नगर के गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया।
आरंग। गणेशोत्सव के अवसर पर नगर के गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। उत्सव के विशेष अवसर पर सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाआरती के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर ते हुए सामूहिक रूप से आरती की।
बुद्धि के देवता के लिए छप्पन भोग

इस विशेष आयोजन में बुद्धि के देवता भगवान श्रीगणेश को छप्पन भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिठाइयां और फल श्रद्धापूर्वक भगवान को समर्पित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक आध्यात्मिक एवं उल्लासपूर्ण हो गया।
विद्यालय संचालक यशवंत चतुर्वेदी ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि एकता, अनुशासन और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। विद्यार्थियों और शिक्षकों का मिलकर उत्सव मनाना विद्यालय परिवार की सामूहिक सहभागिता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही उन्हें भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहभागी सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Live24Newscg