पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा के साथ कुलदेवी कर्मा माता की घर-घर स्थापना
पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही पारंपरिक धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एकादशी (पद्मा व्रत) के शुभ अवसर पर साहनी समाज, पंडरी तालाब स्थित कर्मा माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
आरंग। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही पारंपरिक धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एकादशी (पद्मा व्रत) के शुभ अवसर पर साहनी समाज, पंडरी तालाब स्थित कर्मा माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में विराजमान कर्मा माता (करमसेनी) के साथ करम डार एवं भोजली माता की विधि-विधान से पूजा की गई।
पूजा-अर्चना के पश्चात साहनी समाज के परिवारों ने अपनी कुलदेवी कर्मा माता (करमसेनी) की प्रतिमा को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने-अपने घरों में ले जाकर विधि-विधान से स्थापित किया। इस दौरान मांदर की थाप और पारंपरिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने कुलदेवी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर प्रभु लाल साहनी, लल्ला साहनी, अनुप साहनी, गोविन्द साहनी, गोपी साहनी, सुनील साहनी, किरण साहनी, अनिल साहनी, गिरधारी साहनी, ओमकार साहनी, मनोहर साहनी, बलदेव साहनी, नरेन्द्र साहनी, चंकी साहनी, पंकज साहनी, अजय साहनी, प्रशांत साहनी, अमन साहनी, तुषार साहनी एवं वेदांत साहनी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
Live24Newscg