सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायपुर पुलिस का अभियान, 200 से अधिक मकानों का हुआ सत्यापन
राजधानी में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य ज़ोन द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।
रायपुर। राजधानी में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य ज़ोन द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।
यह अभियान डीसीपी (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन तथा एसीपी रमाकांत साहू के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।
अभियान के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक मकानों एवं आवासीय परिसरों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों की पहचान एवं दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Live24Newscg