सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव महर्षि वेदव्यास के आदर्शों पर चलने और गुरु के सम्मान का दिया गया संदेश

सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, आरंग में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव महर्षि वेदव्यास के आदर्शों पर चलने और गुरु के सम्मान का दिया गया संदेश

आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, आरंग में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य गोविंद कुमार साहू ने मां सरस्वती, ओम्, भारत माता एवं महर्षि वेदव्यास के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा नवमी एवं दशमी के विद्यार्थियों ने सभी आचार्यों एवं दीदियों का तिलक-वंदन कर उन्हें श्रीफल और कलम भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर आधारित गीत, कविता और प्रेरक भाषण प्रस्तुत कर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को रेखांकित किया।
इस अवसर पर आचार्य तुलसी प्रधान ने कहा कि महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने वेदों के संकलन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महर्षि वेदव्यास के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य गोविंद कुमार साहू ने सभी आचार्यों, दीदियों एवं विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने माता, धरती माता, पिता, आचार्य और आध्यात्मिक गुरु को जीवन के प्रमुख गुरु बताते हुए उनके प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन सुषमा तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में किशोर भारती अध्यक्ष गोपाल केवट, बालिका शिक्षा प्रमुख झरना यादव तथा विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।