रसनी टोल प्लाजा के पास खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, महिला की मौत

नेशनल हाईवे-53 पर रसनी टोल प्लाजा के पास रविवार तड़के करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

रसनी टोल प्लाजा के पास खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, महिला की मौत

आरंग।  नेशनल हाईवे-53 पर रसनी टोल प्लाजा के पास रविवार तड़के करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से मारुति अर्टिगा कार पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मारुति अर्टिगा क्रमांक OD08V3993 में कुल आठ लोग सवार थे। सभी लोग ओडिशा के कालाहांडी जिले से रायपुर इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रसनी टोल प्लाजा के पास कार सड़क पर खड़े कंटेनर ट्रक क्रमांक CG04MG8876 से पीछे से टकरा गई।


हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों को चोटें आईं। गंभीर चोट लगने से रायमती/मनधर (50 वर्ष), निवासी मिचगा, थाना जूनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। आरंग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।