छत्तीसगढ़ के CBSE स्कूलों में कक्षा 8वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 19 निशुल्क ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं।

रायपुर । छत्तीसगढ़ के CBSE स्कूलों में कक्षा 8वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 19 निशुल्क ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पायथन प्रोग्रामिंग, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब टेक्नोलॉजी सहित अन्य डिजिटल स्किल्स घर बैठे सीख सकेंगे। 

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

ये कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सहयोग से तैयार किए गए हैं और NIELIT के डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इनका उद्देश्य स्कूली शिक्षा के साथ छात्रों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी कौशल प्रदान करना है।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर सहित प्रदेश के हजारों विद्यार्थी इस पहल का लाभ उठा सकेंगे। CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस योजना की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाएं।

कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकेंगे। शुरुआती कोर्स 15 घंटे के हैं, जबकि उन्नत स्तर के पाठ्यक्रम 100 घंटे से अधिक अवधि के हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा और समय के अनुसार इन ऑनलाइन कोर्सों को पूरा कर सकेंगे।