चोरी करने घुसा युवक, महिला के जागने पर बाहर से दरवाजा बंद कर भागा
महिला ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी देकर दरवाजा खुलवाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीपत क्षेत्र के ग्राम सोठी में रहने वाली जानकी बाई तिवारी गृहणी हैं।
बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के सोठी में रहने वाली महिला के घर चोरी के लिए गांव का ही युवक घुस गया। इसी बीच महिला जाग गई। उसने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। इस पर चोर दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग निकला।
Live24Newscg