तेलीबांधा हाईवे पर कार पलटी, दो युवक गंभीर घायल
राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक हादसा अटल पथ एक्सप्रेस-वे के पास हुआ। मौके पर पहुंची टीम को कार सड़क किनारे पलटी हुई मिली और दो युवक घायल अवस्था में पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।
Live24Newscg