जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए गांधी स्कूल के 16 विद्यार्थी चयनित
गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 16 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 16 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
अंडर-14 बालिका वर्ग में अनन्या शर्मा एवं अंशिका योगी तथा बालक वर्ग में श्लोक यादव एवं युग तम्बोली का चयन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग में हिमानी ध्रुव, ज्योति साहू एवं कृति निषाद तथा बालक वर्ग में उज्ज्वल देवांगन चयनित हुए हैं।
इसी तरह अंडर-19 बालिका वर्ग में दीक्षा साहू, वंदिता साहू, मेघा देवांगन एवं हेमांशी देवांगन तथा बालक वर्ग में अर्पित चंद्राकर ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास, एकेडमिक प्रभारी पुष्प लता जॉर्ज सहित समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की है।
Live24Newscg