राजेश गोमासे के दूसरी बार भरवेली भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्वाचित, लगा बधाईयों का तांता

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत संपन्न मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में भाजपा मंडल भरवेली मे पुनः राजेश गोमासे के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

राजेश गोमासे के दूसरी बार भरवेली भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्वाचित, लगा बधाईयों का तांता

बालाघाट।  भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत संपन्न मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में भाजपा मंडल भरवेली मे पुनः राजेश गोमासे के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके मंडल अध्यक्ष बनते ही क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ईस्ट मित्रों की बधाईयों का तांता लगा।

शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं में कहा कि, राजेश गोमासे जैसे सहज-सरल, एक ऊर्जावान, संगठन निष्ठा, जनसरोकारी, युवा नेतृत्व को भारतीय जनता पार्टी जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल का मंडल अध्यक्ष बनाया जाना सरहानीय और दूरगामी निर्णय है।

जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम होगी। उल्लेखनीय रहे राजेश गोमासे ने निवृतमान भाजपा भरवेली मंडल अध्यक्ष, पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मंडल अध्यक्ष के दायित्व को संगठन, जनकल्याण और समग्र विकास के भाव से बखूबी निर्वहन किया।

निसंदेह राजेश गोमासे को दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष की जवाबदेही देने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में यह संदेश जाएगा कि, आज हम संगठन के लिए जो अपना योगदान दे रहे हैं उसका सुखद परिणाम एक दिन अवश्य अच्छा होता है।

सेवा ही संगठन सर्वोपरि : राजेश गोमासे

इसी कड़ी में नवनिर्वाचित भाजपा भरवेली, मंडल अध्यक्ष राजेश गोमासे ने जनता-जनार्दन, देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

वहीं उन्होंने कहा कि, इस महत्ती जिम्मेदारी को सेवा ही संगठन, संगठन ही सर्वोपरि के साथ निर्वहन करने में कोई कोर का असर नहीं छोडूंगा। मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ताओं को इतना बड़ा दायित्व देना और कहीं नहीं अपितु भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।