8 महीने बाद आज जेल से रिहा होंगे अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा कल हो चुके हैं रिहा

 सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद आज अमित बघेल की रिहाई की तैयारी, अजय यादव और दिनेश वर्मा को कल मिली थी रिहाई बलौदाबाजार।

8 महीने बाद आज जेल से रिहा होंगे अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा कल हो चुके हैं रिहा

     सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद आज अमित बघेल की रिहाई की तैयारी, अजय यादव और दिनेश वर्मा को कल मिली थी रिहाई
बलौदाबाजार। बहुचर्चित बलौदाबाजार आगजनी एवं हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की आज जेल से रिहाई होने की संभावना है। वहीं, इसी मामले में अजय यादव और दिनेश वर्मा को मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था।
जानकारी के अनुसार, अमित बघेल की रिहाई के लिए आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा।
गौरतलब है कि बलौदाबाजार हिंसा एवं आगजनी मामले में तीनों नेता पिछले करीब आठ महीने से न्यायिक अभिरक्षा में थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहले अजय यादव और दिनेश वर्मा जेल से बाहर आ चुके हैं, जबकि अब सभी की निगाहें अमित बघेल की रिहाई पर टिकी हैं। समर्थकों में उत्साह का माहौल है और आज उनकी रिहाई को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।