त्योहारी भीड़भाड़ के बीच आरंग पुलिस मुस्तैदी, शांति में बाधा डालने वाले 3 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरंग पुलिस ने आज नगर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आरंग।आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरंग पुलिस ने आज नगर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 3 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारी सीजन में आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते छन्नू देवांगन पिता रामकुमार देवांगन, उम्र 36 वर्ष, निवासी बस स्टैंड, गेंद लाल साहू पिता बलराम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी उगेतरा और उमाशंकर साहू पिता पुराणिक साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी उगेतरा के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Live24Newscg