आरंग शासकीय महाविद्यालय में 23 सितंबर को दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम

बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में बुधवार 23 सितंबर को दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आरंग शासकीय महाविद्यालय में 23 सितंबर को दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम
सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे अध्यक्षता

आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में बुधवार 23 सितंबर को दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा, भाजपा मंडल आरंग के अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा नगर पालिका परिषद आरंग के उपाध्यक्ष हिरामन कोसले विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
महाविद्यालय की ओर से बताया गया कि दीक्षारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के बीच शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर संवाद और नए सत्र के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।