बकाया भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आरंग का शांतिपूर्ण आंदोलन सफल

मंदिरहसौद, हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो मंदिरहसौद में JCB एवं ट्रैक्टर कार्य करने वाले प्रार्थियों के लगभग ₹7 लाख के बकाया भुगतान को लेकर आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आरंग द्वारा हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया।

बकाया भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आरंग का शांतिपूर्ण आंदोलन सफल

आरंग।  मंदिरहसौद, हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो मंदिरहसौद में JCB एवं ट्रैक्टर कार्य करने वाले प्रार्थियों के लगभग ₹7 लाख के बकाया भुगतान को लेकर आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आरंग द्वारा हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रार्थियों द्वारा लंबे समय से अपने मेहनत की बकाया राशि के भुगतान की मांग की जा रही थी। संगठन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कंपनी एवं ठेका कंपनी के समक्ष बकाया भुगतान तत्काल करने की मांग रखी गई। शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान कंपनी प्रबंधन एवं ठेका कंपनी द्वारा संगठन और प्रार्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए लगभग ₹3.50 लाख की राशि तत्काल प्रार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। वहीं शेष बकाया राशि का भुगतान 20 सितंबर 2026 से पहले किए जाने का आश्वासन दिया गया। दौरान तहसीलदार और थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आरंग ने स्पष्ट किया कि संगठन हमेशा श्रमिकों, वाहन मालिकों एवं आम छत्तीसगढ़वासियों के हक और अधिकार के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता रहेगा। संगठन ने आंदोलन में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया तथा कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल भुगतान किए जाने और शेष राशि के समयबद्ध भुगतान के आश्वासन का स्वागत किया।