विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में गुरु खुशवंत साहेब ने किया शिक्षकों का सम्मान

विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, नवागांव के सांस्कृतिक सभागार में विकासखंड शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया गया।

विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में गुरु खुशवंत साहेब ने किया शिक्षकों का सम्मान
सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित उत्कृष्ट प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक, स्काउट शिक्षक और पीएलसी सदस्यों को मिला सम्मान

आरंग। विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, नवागांव के सांस्कृतिक सभागार में विकासखंड शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों का सम्मान किया।
मंत्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट प्राचार्यों, प्रधान पाठकों, शिक्षकों, स्काउट शिक्षकों एवं पीएलसी सदस्यों को श्रीफल, शाल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही संकुल समन्वयकों को परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं और गुरु के बिना समाज को सही दिशा नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के विकास और शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरंग विकासखंड की शैक्षिक उपलब्धियों की भी सराहना की।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह के दौरान परसदा, गोढ़ी, चंदखुरी, आरंग और भानसोज के विद्यार्थियों ने पंथी नृत्य, गुरु वंदना, योगा नृत्य, बस्तरिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष टेसवन बघेल, नगर पंचायत समोदा अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र ‘रिंकू’ चंद्राकर, जनपद सभापति लुकेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

आरंग का परीक्षा परिणाम जिले में सर्वोच्च : बीईओ

खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के नवाचारी एवं उत्कृष्ट प्रयासों के परिणामस्वरूप आरंग विकासखंड परीक्षा परिणाम के मामले में जिले में सर्वोच्च स्थान पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। इस दौरान बीईओ शर्मा ने प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के अरविंद वैष्णव एवं अभिलाषा शुक्ला ने किया। आभार प्रदर्शन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन ने किया।
समारोह में जनपद सीईओ, नायब तहसीलदार नीलम ठाकुर, ग्रेट इंडिया स्कूल के संचालक सिद्धार्थ सिंह, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, स्कूल प्राचार्य श्रीराम बंडारु, राज्यश्री गुप्ता, रेवती, नम्रता तिवारी एवं माणिकलाल मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा संकुल समन्वयक प्रहलाद शर्मा, प्रफुल्ल मांझी, ओंकार वर्मा, हरीश दीवान, मनोज मुछावर, अभिषेक तिवारी, अनिल चतुर्वेदी, सुनील पटेल, धनंजय साहू, पोखन साहू, गिरिजा शंकर अग्रवाल, राजमोहन श्रीवास्तव, कुसुमलता कुर्रे, नरेंद्र ठाकुर एवं शेख मोहम्मद सहित ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी राकेश प्रधान, अमित चंद्राकर तथा ब्लॉक स्काउट प्रभारी रोहित वर्मा एवं अपर्णा तिवारी मौजूद रहे।