बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल कांग्रेस से निष्कासित

कांग्रेस ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पूर्व विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।

बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल कांग्रेस से निष्कासित

रायपुर। कांग्रेस ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पूर्व विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है।