खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति के तहत दो महिला पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले पदोन्नति देने की अनुमति प्रदान की है। यह निर्णय 5 अगस्त 2026 को गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि समिति की अनुशंसा के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को संबंधित पदों पर कम से पूर्व पदोन्नति देने की अनुमति प्रदान की गई है।

प्रधान आरक्षक अंजू सिंह बनीं ASI
आदेश के अनुसार महिला प्रधान आरक्षक-760 अंजू सिंह, जिला राजनांदगांव को सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति देने की अनुमति दी गई है।

वहीं महिला आरक्षक-464 कविता ठाकुर, जिला दुर्ग को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति की अनुमति मिली है।

खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर मिली यह पदोन्नति दोनों महिला पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले से विभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।