दरवाजा खुला देख घर में घुसा चोर, ₹12 हजार पार; 8 घंटे में पुलिस ने दबोचा

 पंडरी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का महज 8 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरवाजा खुला देख घर में घुसा चोर, ₹12 हजार पार; 8 घंटे में पुलिस ने दबोचा
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, आरोपी के कब्जे से चोरी के ₹7 हजार बरामद

रायपुर।  पंडरी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का महज 8 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घर का दरवाजा हल्का खुला देखकर अंदर प्रवेश किया और पेंट की जेब में रखे ₹12 हजार नगद चोरी कर लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹7 हजार बरामद किए हैं।

मामला मेन रोड मोवा स्थित किराना दुकान संचालक के घर का है। प्रार्थी के मुताबिक 19 अगस्त की रात परिवार के साथ सोने के बाद सुबह उसकी पत्नी घर का दरवाजा हल्का बंद कर दुकान खोलने चली गई। बाद में प्रार्थी को पेंट की जेब में रखे ₹12 हजार नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी रकम नहीं मिली तो पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 सीसीटीवी में संदिग्ध नजर आया आरोपी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोहल्ले में लगे सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में *पंकज सोनवानी (27), निवासी पुरानी बस्ती सतनामी पारा, मोवा घर वाली गली में संदिग्ध रूप से आता-जाता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने घर का दरवाजा हल्का खुला देखकर अंदर घुसने और *₹12 हजार चोरी करने की बात स्वीकार की।* आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी की रकम में से ₹5 हजार खर्च कर दिए, जबकि बाकी ₹7 हजार उसके पास थे। पुलिस ने उसके कब्जे से *₹7 हजार नगद बरामद कर जब्त* कर लिए।

 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे *न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पंडरी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना के करीब 8 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, आरोपी की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी कर ली गई।