भाजपा सरकार आने के बाद सड़क किनारे फ्लाई ऐश फेंकने वालों की संख्या बढ़ी: डॉ. महंत

 बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष  डॉ. चरणदास महंत ने फ्लाई एश का मामला उठाया। प्रश्नकाल में यह मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि फ्लाई एश की वजह से कोरबा और रायगढ़ क्षेत्र में लोगों का जीवन दुभर हो गया है। फ्लाई एश में कई तरह के हानिकारक रसायन होते हैं। उद्योग वाले इसे कहीं भी फेंक रहे हैं, जो उड़ता रहता है। उन्‍होंने कहा कि खदाना में फ्लाई एश के भरवा का नियम यह है कि ऊपर से 2 फीट मिट्टी डाली जाती है, लेकिन इसका कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद सड़क के किनारे फ्लाई एश फेंकने वालों की संख्‍या बढ़ गई है।

रायपुर । बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष  डॉ. चरणदास महंत ने फ्लाई एश का मामला उठाया। प्रश्नकाल में यह मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि फ्लाई एश की वजह से कोरबा और रायगढ़ क्षेत्र में लोगों का जीवन दुभर हो गया है। फ्लाई एश में कई तरह के हानिकारक रसायन होते हैं। उद्योग वाले इसे कहीं भी फेंक रहे हैं, जो उड़ता रहता है। उन्‍होंने कहा कि खदाना में फ्लाई एश के भरवा का नियम यह है कि ऊपर से 2 फीट मिट्टी डाली जाती है, लेकिन इसका कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद सड़क के किनारे फ्लाई एश फेंकने वालों की संख्‍या बढ़ गई है।

मंत्री श्‍याम बिहारी जायवाल ने बताया कि उद्योगों ने निकलने वाले फ्लाई एश (राख) के निस्‍तारण के लिए पूरा नियम- कानून बना हुआ है। फ्लाई एश का उपयोग सीमेंट संयंत्रों, ईंट निर्माण, सड़क निर्माण, खदान और भू भराव के लिए किया जाता है। सरकार की तरफ से आज सदन में बताया गया कि फ्लाई एश को सड़कों के किनारे नहीं फेंका जा सकता है। फ्लाई एश के निस्‍तारण सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं इसका समय- समय पर सत्‍यापन भी किया जाता है।

मंत्री जायवाल ने कहा कि जो भी संयंत्र नियम को पूरा नहीं करते हैं उन पर कार्यवाही करते हैं। 2021 से अब तक 169 प्रकरणों में कार्यवाही किए हैं और पेनाल्‍टी भी वसूल किए हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। हमारी सरकार ने लगाम लगाई है। सड़क के किनारे राखड़ फेंकने वालों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे। मंत्री ने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई विषय है, तो उस पर निश्चित रुप से दिखवाएंगे। उसको ठीक करेंगे। वहीं, ब्‍यास कश्‍यप ने बताया कि मनरेगा के तहत खोदे गए तलाब को भी राखड़ से पाट दिया गया है।