नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।
थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरंग। थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले जाने और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 अप्रैल 2025 की है। आरोपी हीरा मनहरे (22), पिता कोदन मनहरे, निवासी ग्राम घुमराभांठा पर आरोप है कि उसने आरंग क्षेत्र की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मामले में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से थाना आरंग पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। शनिवार 18 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव घुमराभांठा आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। थाना आरंग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।
Live24Newscg