आरंग पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, ₹1.92 लाख नकद जब्त

थाना आरंग पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रसनी स्थित बोरिद पुल के पास जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरंग पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, ₹1.92 लाख नकद जब्त

आरंग। थाना आरंग पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रसनी स्थित बोरिद पुल के पास जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 92 हजार रुपये नकद जब्त किए। आरोपियों में चार ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी जुआ से संबंधित आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रसनी के बोरिद पुल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना आरंग पुलिस ने मौके पर दबिश देकर छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल ₹1 लाख 92 हजार नकद बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि नवल किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, दौलत राम लोधी और तरुण चन्द्राकर आदतन जुआ खेलने के अभ्यस्त हैं। पुलिस के अनुसार, इन चारों के विरुद्ध थाना आरंग में पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, इसके बावजूद वे अपने साथियों के साथ छिपकर जुआ खेलते रहे। इनके अलावा अनिल कुमार साहू , ओंकार चन्द्राकर जुआ में शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ एक्ट के पके तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।