मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण :- कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन

मणिपुर के मुख्यमंत्री इतनी बड़ी घटना के बाद भी कुर्सी से चिपके बैठे हैं।

मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण :- कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन

खैरागढ़ : भाजपा शासित राज्य मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए बर्बर कृत्य की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन  ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने व प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। श्री देवांगन ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस घटना ने देश की मातृशक्ति की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़े कर दिया है।श्री देवांगन ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग उठाये है।


 जारी एक बयान में मनराखन देवांगन ने कहा है कि जो तस्वीरें मणिपुर से आई हैं, वह विचलित कर देने वाली हैं। इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है तथा पूरे देश में आक्रोश है। मणिपुर लगभग 3 माह से हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हद तो तब हो गई जब बेकसूर महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया, तालिबानी अंदाज में उनकी पिटाई की गई। इस दृश्य को देखने ऐसा लग रहा था, जैसे यह नारी को पूजने वाले राष्ट्र भारत की नहीं, बल्कि किसी असभ्य और अशिक्षित देश की घटना है। मणिपुर में आग लगी हुई है, नारी का खुलेआम चीरहरण हो रहा है और हमारे प्रधानमंत्री विदेशों का दौरा करने में मशगूल हैं। सबसे पीड़ादायक बात तो यह है कि सभ्य समाज को झकझोर देने वाली इतनी बड़ी घटना पर प्रधानमंत्री अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।

जाने वे किस अदृश्य शक्ति के दबाव में महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर खामोश क्यों रह जाता हैं। श्री देवांगन ने कहा है कि मणिपुर की यह घटना देश के लिए बड़ा धब्बा और भाजपा के चेहरे पर कालिख के समान है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुई कथित हिंसा की जांच के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पार्टी की महिला सांसदों की कमेटी बनाने में जरा भी देरी नहीं की, लेकिन मणिपुर के मामले में भाजपा अध्यक्ष भी मौन हैं। यह बड़ा ही दुःखद है। श्री देवांगन ने कहा कि नारीशक्ति का अपमान करना और कराना भाजपा के चरित्र में शामिल है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिदानी गांधी – नेहरू परिवार की बहू सोनिया गांधी का अपमान भाजपा के नेता बीसियों बार कर चुके हैं, सोनिया जी के खिलाफ अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी करते रहे हैं। पूरा देश यह सब देख और सुन चुका है।