नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी यातायात नियमों की जानकारी
सड़क सुरक्षा माह 2024 के दसवे दिन भी रायपुर यातायात पुलिस का यातायात जनजागरूकता अभियान जारी है। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से छात्र-छात्राओं व आम नागरिको को यातायात निमयों की जानकारी व पालन करने जागरूक किया जा रहा है।

रायपुर । सड़क सुरक्षा माह 2024 के दसवे दिन भी रायपुर यातायात पुलिस का यातायात जनजागरूकता अभियान जारी है। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से छात्र-छात्राओं व आम नागरिको को यातायात निमयों की जानकारी व पालन करने जागरूक किया जा रहा है।
नुक्कड नाटक टीम ने 3 ग्राम पंचायतों में चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम:
सड़क सुरक्षा माह के दसवे दिन यातायात पुलिस द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बेन्द्री, निमोरा एवं मंदिर हसौद में नुक्कड़-नाटके के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी और यातायात नियम का पालन नही करने से होने वाले नुकसान एवं नियमों का पालन करने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने अपील की गयी।
द ग्रेट इंडिया स्कूल एवं आटो ई-रिक्शा चालकों को दिया गया यातायात प्रशिक्षण:
द ग्रेट इंडिया स्कूल में मंदिर हसौद थाना प्रभारी रोहित मालेकर व यातायात पुलिस रायपुर के प्रशिक्षक टीके लाल भोई ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ अपने पालकों को वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने की अपील की गयी।
यातायात रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार:
सड़क सुरक्षा माह के दसवे दिन भी यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात जनजागरूकता रथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भेज कर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जो दसवे दिन भी लगातार यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया।
बैनर/पोस्टर एवं पांप्लेट वितरण:
सड़क सुरक्षा माह के दसवे दिन भी यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर/पोस्टर लगाकर पांप्लेट वितरण कर वाहन चालकों को यातायात निमयों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की गयी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें, देापहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करें, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दे। यातायात संकेतो का पालन करें।