माँ चितावर धाम के मुख्य पण्डा चैन यादव का आकस्मिक निधन, मोहरा क्षेत्र में शोक की लहर
माँ चितावर धाम के मुख्य पण्डा *श्री चैन यादव* का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही मोहरा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर फैल गई।
मोहरा (बलौदाबाज़ार) | 19 जुलाई 2026 माँ चितावर धाम के मुख्य पण्डा *श्री चैन यादव* का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही मोहरा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे माँ चितावर धाम के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों के अनुसार, *काठी (अंतिम संस्कार) का कार्यक्रम ग्राम मुसवाडीह* में संपन्न होगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्री चैन यादव लंबे समय से माँ चितावर धाम में मुख्य पण्डा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Live24Newscg