छत्तीसगढ़ी लोककला जगत को बड़ी क्षति: सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं रामायणी ननकी ठाकुर का निधन लोक संस्कृति की एक सशक्त आवाज हुई खामोश, कला जगत में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं रामायणी स्वर्गीय श्री ननकी ठाकुर जी का निधन हो गया।

छत्तीसगढ़ी लोककला जगत को बड़ी क्षति: सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं रामायणी ननकी ठाकुर का निधन लोक संस्कृति की एक सशक्त आवाज हुई खामोश, कला जगत में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं रामायणी स्वर्गीय श्री ननकी ठाकुर जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ के लोककला एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लोक संगीत और रामायण गायन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले ननकी ठाकुर ने अपनी गायकी के माध्यम से लंबे समय तक छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाया।
ननकी ठाकुर जी की पहचान एक ऐसे लोक कलाकार के रूप में रही, जिनकी आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक परंपराओं की आत्मीयता सुनाई देती थी। रामायण गायन में उनकी विशेष रुचि और प्रस्तुति ने उन्हें श्रोताओं के बीच अलग स्थान दिलाया।
उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने लोक संगीत और रामायणी परंपरा के एक समर्पित कलाकार को खो दिया है। उनके चाहने वालों, साथी कलाकारों और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।