कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में नगर पालिका आरंग के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
नगर पालिका परिषद आरंग के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नगर पालिका परिषद परिसर में संपन्न हुआ।
आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नगर पालिका परिषद परिसर में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डा. संदीप जैन, एसडीएम अभिलाषा पैकरा, सीएमओ राम संजीवन सोनवानी, नगर पालिका परिषद के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी हर कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान एसडीएम अभिलाषा पैकरा ने नवनियुक्त एल्डरमैन आनंदमूर्ति अग्रवाल, आशा वैष्णव, शंकर लाल जलक्षत्री, निर्मला साहू एवं सतीश सोनकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी को मिल-जुलकर समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवमनोनीत एल्डरमैन अपने अनुभव और सक्रिय सहभागिता से नगर के विकास को नई दिशा देंगे।
शपथ ग्रहण के उपरांत नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में नगर पालिका परिषद के पार्षदों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं दीं।
Live24Newscg