नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
थाना आरंग क्षेत्र में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब नेशनल हाइवे 53 पर करनी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड, तुमगांव का ट्रक (क्रमांक CG 04 QX 7022) अचानक आग की चपेट में आ गया।
आरंग। थाना आरंग क्षेत्र में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब नेशनल हाइवे 53 पर करनी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड, तुमगांव का ट्रक (क्रमांक CG 04 QX 7022) अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक चालक रणवीर स्पंज आयरन लेकर महासमुंद की ओर जा रहा था। इसी दौरान महानदी पुल से पहले पारागांव के पास ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

चालक ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया और घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। आग बुझाए जाने के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
Live24Newscg