विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 101 स्कूल बसों की जांच की गई

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग एवं यात्रायात विभाग द्वारा पुलिस रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में स्कूली बसों की जांच की गई।

विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 101 स्कूल बसों की जांच की गई

राजनांदगांव। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग एवं यात्रायात विभाग द्वारा पुलिस रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में स्कूली बसों की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  अनिल कुमार भगत ने बताया कि इस दौरान 101 स्कूली वाहनों के 16 बिन्दुओं के अतिरिक्त वीएलटीडी व पैनिक बटन की जांच की की गई। जांच में कुछ वाहनों में कमी पाए जाने पर उसे पूरा कर दोबारा भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। सभी वाहन चालक वर्दी वाहनों के साथ उपस्थित हुए।

यातायात प्रभारी  नवरत्न कश्यप ने सभी वाहन चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, स्कूल द्वारा अनुमोदित चालक ड्रेस पहन कर वाहन चलाने तथा परिचालकों को वाहन खड़ी होने के बाद ही बच्चों को नीचे उतारने व रोड पार कराने के निर्देश दिए। स्कूल बसों की जांच की कार्रवाई में परिवहन उप निरीक्षक  सोनम लालचंदानी,  येनलाल चन्द्राकर,  शिवलाल सिंह कंवर,  रामकरण रात्रे,  मिथलेश कुमार महार,  कपिल श्रीवास्तव,  मिलाप बरेठ,  रविकांत देवांगन,  सुखदेव साहू, यशोदा साहू,  रमाकांत,  केशव राजपूत,  विपिन मेहर शामिल थे।