रायपुर में 1.84 लाख की प्रतिबंधित नशीली गोलियां जब्त, दो युवक गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से *459 नग नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित टैबलेट* और बिक्री की *200 रुपये नकद* बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब *1.83 लाख रुपये* बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि चंडी नगर स्थित गदयाही मंदिर के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान *सुनील बघेल (26)* और *सचिन महानंद (21)* निवासी चंडी नगर, खम्हारडीह के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके बैग से *नाइट्रोसन-10 टैबलेट* बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रतिबंधित टैबलेट *ओडिशा से बस के माध्यम से रायपुर लाई गई थी।* पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ *खम्हारडीह थाना में अपराध क्रमांक 247/26* के तहत *एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22* के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Live24Newscg