6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार
राजधानी पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर *संजय रक्सेल* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
रायपुर। राजधानी पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर *संजय रक्सेल* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या के प्रयास सहित दो दर्जन से अधिक संगीन मामलों में आरोपी संजय रक्सेल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, *थाना खमतराई में वर्ष 2020 में दर्ज अपराध क्रमांक 212/2020* में भारतीय दंड संहिता की धारा *353, 307 और 34* के तहत आरोपी घटना के बाद से फरार था। मामले में न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध *स्थायी वारंट* भी जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।
फरार आरोपियों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) *स्मृतिक राजनाला* तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर) *दीपमाला कश्यप* के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों, परिचितों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के बाद आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि *संजय रक्सेल थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर* है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में *हत्या के प्रयास, बलवा, नकबजनी, चोरी, मारपीट, तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट* सहित अन्य गंभीर धाराओं में *दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले* दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *संजय रक्सेल (40 वर्ष), पिता **अन्नू रक्सेल, निवासी **के.के. रोड, मौदहापारा, रायपुर* के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Live24Newscg