मंत्रालय के सामने कर्मचारी BRTS बस में भीषण आग, धू-धू कर जली बस

मंत्रालय के सामने बुधवार शाम कर्मचारी BRTS बस क्रमांक CG04E3073 में अचानक भीषण आग लग गई।

मंत्रालय के सामने कर्मचारी  BRTS बस में भीषण आग, धू-धू कर जली बस
आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

नवा रायपुर। मंत्रालय के सामने बुधवार शाम कर्मचारी BRTS बस क्रमांक CG04E3073 में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


बताया जा रहा है कि बस में आग लगने के बाद चालक और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था।


बस में आग लगने के कारण मंत्रालय के सामने सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से आवागमन प्रभावित हुआ।