ओड़ीसा से रायपुर खपाने ला रहे थे 8 किलो गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार।

आरंग पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। बाजार में इस गांजे की कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई जा रही है।

ओड़ीसा से रायपुर खपाने ला रहे थे 8 किलो गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार।

रायपुर:- आरंग पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। बाजार में इस गांजे की कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों में 2 पुरुष और एक महिला है वे गोबरा नवापारा, अभनपुर और ओडिशा के राजा खरियार के रहने वाले हैं। वे लोग गांजे को खपाने ओड़ीसा से रायपुर ला रहे थे। मुखबिर की सूचना के बाद आरंग पुलिस की टीम में नेशनल हाइवे पर पारागांव- निसदा मोड़ के पास नाकेबंदी कर सफेद रंग की डस्टर कार सीजी 17 केएच 5032 को रोका, जिसकी तलाशी करने पर एक सफेद बोरी में 8 किलो से ज्यादा का गांजा सहित एक देशी पिस्टल बरामद किया गया। इस कार्रवाई आरोपी अमित साहू पिता तोषण साहू उम्र 25 निवासी छोटे उरला अभनपुर, राजेश साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 27 गोबरा नवापारा, और ओडिशा के राजा खरियार निवासी महिला कल्पना बांग पति अंगद यांग उम्र 42 को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी से मिला देशी पिस्टल।