संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है भाजपा: सिद्दिकी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार कर रही है।

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है भाजपा: सिद्दिकी

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस में पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार कर रही है।

श्री सिद्दिकी ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता के लिये आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने संविधान के अंतर्गत चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई आदि मजबूत संवैधानिक संस्थाओं का गठन किया था, वहीं वर्तमान की भाजपा सरकार ने इन सभी संस्थाओं को कमजोर करते हुए देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाली कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है।