अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत। बनारसी बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनारसी में रविवार रात सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत। बनारसी बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

आरंग (वीरेंद्र वर्मा)। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनारसी में रविवार रात सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 8 बजे बनारसी बस स्टैंड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बनारसी निवासी नेतराम ध्रुवंशी/बीरसिंह (35) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LE 0280 से कहीं से लौट रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। आरंग पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश करने का प्रयास कर रही है।