गजेंद्र यादव का बड़ा दावा: 40 हजार स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, 5 हजार शिक्षकों की भर्ती; बस्तर में 48 बंद स्कूल फिर खुले
स्कूल शिक्षा मंत्री *गजेंद्र यादव* ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पिछले दो वर्षों में किए गए कामों की जानकारी दी।
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री *गजेंद्र यादव* ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पिछले दो वर्षों में किए गए कामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी दूर करने से लेकर स्कूलों की अधोसंरचना, स्थानीय भाषाओं में शिक्षा और बस्तर में बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करने तक कई अहम कदम उठाए गए हैं।
40,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण
विभाग ने *40,538 विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण* किया। इसके बाद 453 शिक्षक विहीन विद्यालयों और 4,729 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था की गई।

7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति
पिछले दो वर्षों में *7 हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति* की गई। पदस्थापना में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था अपनाई गई।
5 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया
प्रदेश में *5 हजार शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती* की परीक्षा प्रक्रिया चल रही है। दिव्यांग बच्चों के लिए 848 स्पेशल एजुकेटर पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
बस्तर में 48 स्कूल फिर खुले
नक्सल प्रभावित एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए बंद पड़े *48 विद्यालयों को दोबारा शुरू* किया गया, जबकि 36 नए विद्यालय भी खोले गए हैं।
स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई पर जोर
छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी और सादरी जैसी स्थानीय भाषाओं में पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है। बस्तर और सरगुजा संभाग में शिक्षकों को स्थानीय भाषाओं के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है।
28 लाख से ज्यादा बच्चों को गणवेश
विभाग के अनुसार वर्ष 2026-27 में *28 लाख से अधिक विद्यार्थी गणवेश योजना से लाभान्वित* हुए हैं। पात्र बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल भी दी जा रही है।
AI से स्कूलों की निगरानी
शिक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए *AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र* शुरू किया गया है। इसके माध्यम से 4 लाख से अधिक कॉल कर शिक्षकों, पालकों और अधिकारियों से फीडबैक लिया गया है।
504 नए स्कूलों की स्वीकृति
स्कूल अधोसंरचना के विस्तार के लिए *504 नए विद्यालयों की स्वीकृति* दी गई है। भवन विहीन स्कूलों में नए भवन और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण पर भी काम किया जा रहा है।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार का फोकस शिक्षकों की उपलब्धता, बेहतर स्कूल अधोसंरचना, तकनीक के इस्तेमाल और जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने पर है।
Live24Newscg