ग्राम करमंदी में जुए के फड़ पर आरंग पुलिस की दबिश, 6 गिरफ्तार

आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकान कॉम्प्लेक्स में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

ग्राम करमंदी में जुए के फड़ पर आरंग पुलिस की दबिश, 6 गिरफ्तार
₹39,700 नकद, ईको कार, बाइक, छह मोबाइल और ताश पत्ती जब्त

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकान कॉम्प्लेक्स में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹39,700 नकद, एक ईको कार, एक बाइक, छह स्मार्टफोन और 52 पत्ती ताश जब्त की है।


पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करमंदी स्थित दिनेश कोसले के दुकान कॉम्प्लेक्स में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर आरंग पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा।


गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कोसले (41), निवासी करमंदी; भेरूलाल साहू (26), निवासी चपरीद; रूपेन्द्र साहू (29), उमेंद कुमार मेहर (33) और विजय मेहर (29), तीनों निवासी अछोला थाना तुमगांव, महासमुंद; तथा अश्वनी साहू (35), निवासी कुरूद, आरंग शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹39,700 नकद, ईको कार क्रमांक CG04MM 9962, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG04LP 1901, विभिन्न कंपनियों के 6 स्मार्टफोन तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 179 एवं 94 के प्रावधानों का पालन करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।