पिरदा-तुलसी में 1.51 करोड़ के सड़क-नाली कार्य स्वीकृत
आरंग विधानसभा क्षेत्र के पिरदा और तुलसी गांव में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।
आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के पिरदा और तुलसी गांव में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था के साथ जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
स्वीकृति के तहत पिरदा में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 13 लाख 35 हजार रुपये तथा तुलसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 37 लाख 85 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इन दोनों कार्यों की कुल लागत 151.20 लाख रुपये है। सड़क एवं नाली निर्माण होने से संबंधित गांवों में आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था में सुधार होगा।
मंत्री ने जताया आभार
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है।
मंत्री ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है। पिरदा और तुलसी में स्वीकृत सड़क-नाली निर्माण कार्य भी इसी क्रम की कड़ी हैं।
Live24Newscg