कोरबा जिले में सुगम धान खरीदी व्यवस्था से खुश किसान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी तिहार उत्साहपूर्ण और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है।
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी तिहार उत्साहपूर्ण और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण अन्नदाताओं को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसी क्रम में आज कोरबा जिले के कथरीमाल निवासी कृषक भागीरथी कैवर्त कनकी स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने 105 क्विंटल 60 किलोग्राम धान विक्रय के लिए लाया। कैवर्त लगभग 5 से 6 एकड़ में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ ऐप की सुविधा ने इस वर्ष धान बेचने की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे केंद्र में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
Live24Newscg