छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आरंग खड़ में जबर सदस्यता अभियान का आयोजन

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक छत्तीसगढ़िया युवाओं एवं समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से आरंग खड़ में जबर सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आरंग खड़ में जबर सदस्यता अभियान का आयोजन


आरंग। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक छत्तीसगढ़िया युवाओं एवं समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से आरंग खड़ में जबर सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, परंपरा, अधिकार और अस्मिता के संरक्षण के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान में क्षेत्र के युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पहचान और स्वाभिमान को मजबूत करना तथा स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना है। सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को ग्राम एवं खड़ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय सदस्य उपस्थित रहे।