चंदखुरी धाम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने परिवार सहित किया पितृ पूजन, पितरों की आत्मा शांति के लिए किया तर्पण
पितृपक्ष के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी धाम में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस और बैस परिवार द्वारा भव्य पितृ पूजन का आयोजन किया गया।
रायपुर / चंदखुरी। पितृपक्ष के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी धाम में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस और बैस परिवार द्वारा भव्य पितृ पूजन का आयोजन किया गया। पितरों की याद में और श्राद्ध पक्ष के निमित्त पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह पूजन संपन्न हुआ।

इस पितृ पूजन कार्यक्रम में बैस परिवार के सभी सदस्य एकजुट हुए। परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री महेश बैस द्वारा सपत्निक पूजन किया गया जिसमें परिवार के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस आरडीए के पूर्व अध्यक्ष श्याम बैस ने पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म मे भाग लिया । इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति, मोक्ष और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

गणमान्य अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति -
इस पुनीत अवसर पर कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीगण, गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री श्याम बैस, व्यवस्था प्रभारी ट्रस्टी श्री दीनानाथ शर्मा जी, श्री सदाशिव हथमल जी, राम मंदिर के सर्वरकार श्री महेश बैस, श्री दीपक बैस सहित बैस परिवार के बड़ी संख्या में सदस्य और अन्य परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। पंडितों द्वारा पितृ सूक्त का पाठ किया गया। सभी ने अपने पितरों को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस ने कहा कि पितृपक्ष में किया गया पूजन पितरों तक सीधे पहुंचता है और इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। महेश बैस जी द्वारा अपने पितरों के प्रति यह श्रद्धा समाज के लिए एक प्रेरणा है।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Live24Newscg